मुस्कुराहटें बिखेरते रहिए जहान में

मुस्कुराहटें बिखेरते रहिए जहान में, 
फूल प्यार के बिखेरते रहिए जहान में, 
ये जिंदगी खुशियों की सौगात बन चले, 
रोशनी के दीप इस मन में जल उठे, 
दोस्ती के कदम बढ़ाते रहिए जहान में l

कुछ मंजिलें मिलेगी, कुछ दूर हो जायेगी, 
कुछ ख्वाइशें पूरी होगी, कुछ रह जायेगी, 
ये जिंदगी यूँही रंग बदलती रहेगी, 
दुनियाँ में हसरतें, यूँही मचलती रहेगी, 
खुशियों की फुहार, बरसाते रहिए जहान में l

सब हाथ में तुम्हारे है, जैसा चाहोगे हो जाए, 
सब पास तुम्हारे है, जिसको जो चाहे दे जाइये, 
खुशियाँ बाँटने से घटती नही है,
प्यार बाँटने से घटता नही है,
प्यार की बहार लाते रहिए जहान में l



Good morning🥱

Comments

Popular Posts