Posts

जिंदगी को जी भर के जीयो

Image
जिंदगी को जी भर के जीयो,  जिंदगी में खुशियाँ भरते रहो,  जीवन के पल बेशकीमती,  जिंदगी से प्यार करते रहो,  जिंदगी का कोई भरोशा नही है,  ये कब साथ छोड़ जाए,  जितने पल हैं मिलते जिंदगी के,  उन पलों को यादगार बनाते रहो  l जिंदगी से कोई मंजिल दूर नही,  ना जाने कहाँ, कब मिल जाए,  खुशकिस्मत है हर शख्श यहाँ,  जिसने पाया है नवजीवन यहाँ,  जब तक मिली है ये जिंदगी,  जिंदगी को खुशी से जीते रहो l इस जिंदगी के हैं अहसान बड़े,  जो अपने यहाँ बन जाते हैं,  इस जिंदगी के कद्रदान बड़े,  जो दोस्त यहाँ बन जाते हैं,  छोड़कर सब फिक्र दुनियाँ के,  मंजिल की तरफ बढ़ते जाएँ,  प्यार भरी ये जिंदगी है,  इस जिंदगी में कटुता मत भरो l कुछ खोना यहाँ कुछ पाना है,  फिर काहे को पछताना है,  कुछ आज मिला, कुछ कल मिला,  पास में साँसों का खजाना है,  ख्वाबोंभरी इस जिंदगी में,  जो चाहे करते जाएँ,  इस जीवन को आसान बनाओ,  यहाँ से कुछ लेकर नही जाना है, अहंकार से नही चलता जीवन, इस दुनियाँ में समदृष्टि रखो l Thank you. 

कभी कभी जिंदगी

Image
कभी कभी जिंदगी, बेवजह परेशान हुआ करती है कभी अपने दुख से,  कभी औरों की खुशी से,  हैरान हुआ करती है,  वक्त सुख का आता है तो,  कभी दुख का भी आ जाता है,  जिंदगी कभी खुद से, कभी औरों से,  नाराज हुआ करती है  l चल पड़े कदम अगर तो फिर मुश्किलों से क्या घबराना है,  जिंदगी चाहे खामोश रहे,  फिर भी हर हाल में मुस्कुराना है,  कौन क्या कहता है,  इस बात की फिक्र मत करिये,  आपका दिल क्या कहता है,  इस बात पर जरा गौर करिये,  जिंदगी खुशहाल रहे तो,  किस्मत भी पलटती है  l दुखी रहने से, किसी को,  हासिल कुछ, नही होता है,  फिक्र करने से, किसी का भला नही कुछ होता है,  जिसने इस दुनियाँ में,  खुश रहना सीख लिया,  जिसने अपनेआप को  खुश रखना सीख लिया,  फिर उसको दुनियाँ ये जन्नत दिखती है,  इस पल को,  जो नही जीया तो,  जिंदगी फिर तो खाक हुआ करती है l सुकून नही जो मन में तो,  फिर जीने में क्या खुशी है,  प्यार नही जो दिल में तो,  फिर होठों पे  कहाँ मुस्कुराहट है,  किसी को याद करने से  खुशी मिलती है,  किसी को याद करने से  परेशानी मिलती है,  भूल जाए ये जहान  अगर कुछ पल के लिए,  फिर तो ये जिंदगी  हसीन लगती है,  दुनियाँ में

हे दयावान, दया करो

Image
हे दयावान, दया करो, हे दीनानाथ, दया करो,  सबका मालिक, तू ही है,  सबका दाता, तू ही है,  दयानिधान, तू बलवान,  तू सुखवान, तू धनवान,  पारब्रहम, हे सबके स्वामी,  हे परममहान दया करो  l तुम जदीश्वर्, तुम परमेश्वर्, तुम सर्वेश्वर्, तुम करुणेश्वर्,  आनंददाता, हे सुखदाता,  सब जीवों के तुम ही ईश्वर,  जगत के स्वामी, हे सुखधामी,  हे विश्वस्वामी, दया करो  l तुम गुणवान, सर्वशक्तिमान,  सर्वात्मा, हे परमात्मा,  अंतर्यामी, सब जाननेवाले,  सब देखनेवाले, सब समझनेवाले,  करुणानिधान, हे पालनहार,  हे विश्व के मालिक, दया करो  l तूने ही ये जगत रचाया,  तूने ही सब खेल रचाया,  ऊपर बैठा, सब कुछ देखे,  हे ईश्वर,  तेरी अद्भुत माया,  सर्व सहायक,  हे बलदायक,  सब तेरा किया, सब तेरा कराया,  नाम तेरा देवे अद्भुत शक्ति,  हे राम, हे गोविंद दया करो  l Thank you so much  my dear God.