जिंदगी को जी भर के जीयो


जिंदगी को जी भर के जीयो, 
जिंदगी में खुशियाँ भरते रहो, 
जीवन के पल बेशकीमती, 
जिंदगी से प्यार करते रहो, 
जिंदगी का कोई भरोशा नही है, 
ये कब साथ छोड़ जाए, 
जितने पल हैं मिलते जिंदगी के, 
उन पलों को यादगार बनाते रहो  l

जिंदगी से कोई मंजिल दूर नही, 
ना जाने कहाँ, कब मिल जाए, 
खुशकिस्मत है हर शख्श यहाँ, 
जिसने पाया है नवजीवन यहाँ, 
जब तक मिली है ये जिंदगी, 
जिंदगी को खुशी से जीते रहो l

इस जिंदगी के हैं अहसान बड़े, 
जो अपने यहाँ बन जाते हैं, 
इस जिंदगी के कद्रदान बड़े, 
जो दोस्त यहाँ बन जाते हैं, 
छोड़कर सब फिक्र दुनियाँ के, 
मंजिल की तरफ बढ़ते जाएँ, 
प्यार भरी ये जिंदगी है, 
इस जिंदगी में कटुता मत भरो l

कुछ खोना यहाँ कुछ पाना है, 
फिर काहे को पछताना है, 
कुछ आज मिला, कुछ कल मिला, 
पास में साँसों का खजाना है, 
ख्वाबोंभरी इस जिंदगी में, 
जो चाहे करते जाएँ, 
इस जीवन को आसान बनाओ, 
यहाँ से कुछ लेकर नही जाना है,
अहंकार से नही चलता जीवन,
इस दुनियाँ में समदृष्टि रखो l

Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think