तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया



तेरी दया को भूलूँ मैं कैसे, 
तेरी कृपा को भूलूँ मैं कैसे, 
तूने हमेशा सहारा दिया है, 
तूने हमेशा उजाला किया है, 
तूने ये मेरा जीवन है बदला, 
तूने मेरी किस्मत है बदली, 
तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l

सब दुनियाँ को बनानेवाले, 
सबके अंदर समानेवाले, 
सबको अपना समझनेवाले, 
सब पर कृपा बरसानेवाले, 
सुख वैभव सब देनेवाले, 
कण कण में तुम ही समानेवाले, 
समय सही तुम करनेवाले, 
तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l

जो तुम हो तो ये जग चलता है, 
जो तुम हो तो ये जीवन चलता है, 
जो तुम हो तो चिंता मिटती है, 
जो तुम हो तो खुशियाँ मिलती है, 
जल थल नभ में बसनेवाले, 
सब लोकों में विचरनेवाले, 
सब सृष्टि के मालिक भगवन, 
तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l

तू ही जीवन सबको देता, 
तू ही तन मन धन सबको देता, 
तू ही सबसे प्रीत है करता, 
तू ही सबका ध्यान है रखता, 
तेरे खेल निराले भगवन, 
तेरे नियम गजब के भगवन, 
जग में आनंद बरसानेवाले, 
तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here