Thursday, January 11, 2024

सोच छोटी मत रखो



सोच छोटी मत रखो, 
बड़ा दिल रखा करो, 
किसी की मदद 
कर सको तो जरूर करो, 
बार बार नही सोचा करो, 
जिंदगी मुस्कुराती रहे हरदम, 
दिल में प्यार भर लिया करो, 
कौन पराया है दुनियाँ में, 
जिसे अपना नही समझते हो, 
हर चेहरा तो यहाँ, 
जाना पहचाना दिखता है, 
खुद को अच्छा,
दिखाने से अच्छा है, 
खुद को अच्छा बनाने की, 
कोशिस किया करो  l

क्या कमी है जिंदगी में, 
मन जो ये उदास है, 
मुश्किलें सब हट जाती है, 
हौसला जो पास है, 
समय का चक्र चलता रहता, 
अच्छा बुरा समय 
भी चलता रहता, 
मन अगर विचार करे तो, 
जीवन ये बदलता रहता, 
सब कुछ उसके हाथों में है, 
विश्वास उसपे किया करो  l

आजकल की जिंदगी ये, 
बेवजह परेशान है, 
व्यस्तता इतनी रखी है, 
कि किस्मत भी हैरान है,
खुद नही बदलना, 
चाहो खुद को, 
तो जीवन कैसे बदलेगा, 
खुद नही बढ़ना,
चाहो जो आगे, 
मुक्कदर कैसे बदलेगा, 
कर्मों से जीवन में 
सब कुछ होता है, 
कर्म पवित्रता से किया करो  l

दूर हो जाए जिंदगी की, 
सब अड़चने,
सुलझ जाए जिंदगी की, 
सारी उलझने, 
मिट जाए जिंदगी की, 
सब परेशानियां, 
खुद भी खुश रहें और 
औरों के जीवन में भी
खुशियाँ बिखरें, 
जिंदगी अनमोल है सबकी, 
इसका ख्याल किया करो l


Thank you. 

No comments:

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...