खुश रहना जिसने दुनियाँ में सीख लिया


खुश रहना जिसने, 
दुनियाँ में सीख लिया, 
उसने इस दुनियाँ में, 
जीना सीख लिया, 
चेहरे पर जब मुस्कुराहटें, 
हमेशा बिखरती है, 
उसके जीवन में, 
खुशियाँ हमेशा विचरती है, 
जिसने मन ही मन में, 
हँसना सीख लिया, 
उसने मन में, 
सुंदरता भरना सीख लिया  l

औरों की खुशी जब
दिल को लगती प्यारी हो, 
औरों की हँसी जब
मन को लगती प्यारी हो, 
औरों की खातिर, 
जब कुछ कर देते हैं, 
औरों के जीवन में, 
जब खुशियाँ बिखेर देते हैं, 
उन्होंने जीवन को, 
सफल करना सीख लिया  l

कष्ट आते हैं तो जीवन में, 
मजबूत बनना सिखाते हैं, 
अनुभव देते हैं ऐसा कि
दुनियाँ में जीना सिखा देते हैं, 
कोई नही दुनियाँ में ऐसा, 
जिसके जीवन में 
मुश्किलें आती नही, 
हर बाधा को पार करके, 
मंजिल पर पहुँच जाते हैं, 
खुद पर, खुदा पर जिसने 
विश्वास करना सीख लिया,
उसने तो हर जंग को 
जीतना सीख लिया  l

चल पड़े कदम जो, 
अच्छाई की तरफ , 
चल पड़े कदम जो, 
सच्चाई की तरफ , 
मन ने जो कपट लालच, 
करना छोड़ दिया, 
मन ने जो विश्वास 
करना सीख लिया, 
जिंदगी हर हाल में 
बढ़ती आगे, 
दिल में जिसने, 
प्यार भरना सीख लिया, 
उसने जिंदगी को, 
खुशहाल करना सीख लिया l


Thank you ❤


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here