Posts

तुम जैसे दिखाई देते हो तो वही अच्छा है

Image
तुम जैसे दिखाई देते हो,  तो वही अच्छा है,  अपने आप को बहुत ज्यादा खुश  दिखाने का कोई फायदा नही है,  जैसा आपका मन है, वैसे ही रहोगे,  जैसा आपका दिल है, वैसे ही रहोगे,  ना किसी से कुछ चाहत हो,  ना किसी की कोई चाहत हो,  ना मन में कोई भय हो,  ना मन में कोई घबराहट हो,  यहाँ जो भी मिले, वही अच्छा है  l जो ख्वाब मन में नही तो फिर क्या जीने का मजा है,  जो प्यार दिल में नही तो फिर क्या जीने का मजा है,  जो खुशी जीवन में नही तो  फिर जीने का क्या मजा है,  जो कोई अपना सा लगे,  यहाँ वही अच्छा है  l कल क्या हुआ, कल क्या होगा,  इस बात को याद करने का कोई फायदा नही है,  कल जीवन कैसा था,  कल जीवन कैसा होगा,  मन को परेशान करने का कोई फायदा नही है,  आज तो अपना है,  कल तो एक सपना है, कल को भुला दे, आज में जीयें,  दिल में खुशी,  चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए तो अच्छा है  l इस जीवन में जिसने, प्यार से रहना सीख लिया,  इस दुनियाँ में जिसने,  खुश रहना सीख लिया,  मन बदले, जीवन बदले,  कभी ना कभी तो किस्मत बदले,  चिंता मन की मिट जाए तो फिर अच्छा है  l Thank you. 

कभी परेशान नही होना

Image
छोटी छोटी मुश्किलें देखकर,  कभी परेशान नही होना,  जीवन तो दुख सुख का संगम है,  जीवन हर पल नया है,  जो पल चला गया,  वह मुड़कर आता नही है,  खुशियों का दरवाजा,  जीवन में बंद होता नही है,  यहाँ सब ठीक हो सकता है,  इस बात से हैरान नही होना  l आँखें अगर सपने देखती है तो,  क्या बुरा करती है,  मन अगर अच्छा सोचता है,  तो क्या बुरा करता है,  जीवन में कुछ घटनाएं,  घट ही जाती है,  जीवन हरदम सही चले,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कोई मुश्किल नही आए,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कभी लाभ होता है,  कभी हानि हो जाती है,  कभी मंजिल मिल जाती है,  तो कभी दूर हो जाती है,  जिंदगी साथ देती है,  इससे नाराज नही होना  l कोई नाराज दिखता है तो उसे मना लीजिए,  कोई अपना दिखता है तो उसे अपना लीजिए,  हरदम हर किसी से बेरूखी अच्छी नही होती, सबको दुनियाँ में रहना है,  दुश्मनी अच्छी नही होती,  प्यार की राहें मिल जाए,  प्यार की मंजिल मिल जाए,  चाहतें अधूरी रखनी भी  अच्छी नही होती,  जो बात अच्छी लगे  उसे जीवन में ढाल लीजिए,  किस्मत भी साथ देती है,  खुद से नाराज नही होना  l बड़ी सोच ही इंसान को बड़ा बनाती है,  बड़े कर्म ही इंस

तू ही जाने, तू ही देखे

Image
तू ही जाने, तू ही देखे,  तू ही सुनता है सब,  तू ही मुझमें,  तू ही सबमें बसता है रब,  तू ही मेरा, तू ही सबका,  तू ही सारे जग का है रब,  तू ही समझे, तू समझाए,  तेरी खुशियाँ है सब  l तू ही धरती में, तू ही अम्बर में,  सब ओर है तू ही तू,  सब करता है, तू ही करवाता,  तेरे ही खेल है सब,  ये जीवन तूने दिया है,  तन, मन, धन सब कुछ दिया है,  क्या होगा इस दुनियाँ का,  तू ही जाने है रब  l तू मुश्किल में साथ है देता,  तू ही जीने की हिम्मत देता,  तेरी दया है जो दुनियाँ पर,  तो जहान ये रोशन होता,  तू ही अमीरी में, तू ही गरीबी में,  हर घर पे खुशियाँ बरसाता,  सबको देता तू शक्ति,  वरना यहाँ कोई नही जी पाता,  तेरी ही चाहत से,  जग में है खुशियाँ सब  l हे ईश्वर तू ही जाने,  अपनी बनाई दुनियाँ को,  हे मालिक तू ही देखे,  अपनी सारी सृष्टि को,  तू है तो दुनियाँ में,  चैन और सुकून है,  तू है तो दुनियाँ में, स्वस्थ तन मन है,  तू जीता जग में,  तू ही जीना सिखाता है,  तू ही सबका माता पिता,  तू ही मीत, सखा, भ्राता है,  तेरा ही दिया ये जीवन,  तुझको सब अर्पण है,  सारे जहान के दाता,  तेरी ही दुनियाँ सब  l Thank you.