कभी परेशान नही होना


छोटी छोटी मुश्किलें देखकर, 
कभी परेशान नही होना, 
जीवन तो दुख सुख का संगम है, 
जीवन हर पल नया है, 
जो पल चला गया, 
वह मुड़कर आता नही है, 
खुशियों का दरवाजा, 
जीवन में बंद होता नही है, 
यहाँ सब ठीक हो सकता है, 
इस बात से हैरान नही होना  l

आँखें अगर सपने देखती है तो, 
क्या बुरा करती है, 
मन अगर अच्छा सोचता है, 
तो क्या बुरा करता है, 
जीवन में कुछ घटनाएं, 
घट ही जाती है, 
जीवन हरदम सही चले, 
यह जरूरी तो नही, 
जीवन में कोई
मुश्किल नही आए, 
यह जरूरी तो नही, 
जीवन में कभी लाभ होता है, 
कभी हानि हो जाती है, 
कभी मंजिल मिल जाती है, 
तो कभी दूर हो जाती है, 
जिंदगी साथ देती है, 
इससे नाराज नही होना  l

कोई नाराज दिखता है तो
उसे मना लीजिए, 
कोई अपना दिखता है तो
उसे अपना लीजिए, 
हरदम हर किसी से बेरूखी
अच्छी नही होती,
सबको दुनियाँ में रहना है, 
दुश्मनी अच्छी नही होती, 
प्यार की राहें मिल जाए, 
प्यार की मंजिल मिल जाए, 
चाहतें अधूरी रखनी भी 
अच्छी नही होती, 
जो बात अच्छी लगे 
उसे जीवन में ढाल लीजिए, 
किस्मत भी साथ देती है, 
खुद से नाराज नही होना  l

बड़ी सोच ही इंसान को
बड़ा बनाती है, 
बड़े कर्म ही इंसान को 
महान बनाते हैं, 
रास्ते सही है तो 
जीवन भी सही चलता है, 
नजरे सही है तो
नजारा भी बढ़िया दिखता है, 
मुश्किल भी हट जाती है, 
कभी निराश नही होना  l


Thank you. 

 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here