तुम जैसे दिखाई देते हो तो वही अच्छा है


तुम जैसे दिखाई देते हो, 
तो वही अच्छा है, 
अपने आप को बहुत ज्यादा खुश 
दिखाने का कोई फायदा नही है, 
जैसा आपका मन है, वैसे ही रहोगे, 
जैसा आपका दिल है, वैसे ही रहोगे, 
ना किसी से कुछ चाहत हो, 
ना किसी की कोई चाहत हो, 
ना मन में कोई भय हो, 
ना मन में कोई घबराहट हो, 
यहाँ जो भी मिले, वही अच्छा है  l

जो ख्वाब मन में नही तो
फिर क्या जीने का मजा है, 
जो प्यार दिल में नही तो
फिर क्या जीने का मजा है, 
जो खुशी जीवन में नही तो 
फिर जीने का क्या मजा है, 
जो कोई अपना सा लगे, 
यहाँ वही अच्छा है  l

कल क्या हुआ, कल क्या होगा, 
इस बात को याद करने का
कोई फायदा नही है, 
कल जीवन कैसा था, 
कल जीवन कैसा होगा, 
मन को परेशान करने का
कोई फायदा नही है, 
आज तो अपना है, 
कल तो एक सपना है,
कल को भुला दे, आज में जीयें, 
दिल में खुशी, 
चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए
तो अच्छा है  l

इस जीवन में जिसने,
प्यार से रहना सीख लिया, 
इस दुनियाँ में जिसने, 
खुश रहना सीख लिया, 
मन बदले, जीवन बदले, 
कभी ना कभी तो
किस्मत बदले, 
चिंता मन की मिट जाए
तो फिर अच्छा है  l

Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here