आज कुछ नया सोचा जाए


आज कुछ नया सोचा जाए, 
आज कुछ नया किया जाए, 
जो पहले से कुछ अलग हो, 
कुछ चाहतें भी अलग हो, 
आज तो मन से 
बाहर निकला जाए  l

कुछ सोच ऐसी हो कि
ये न बदल जाए,
कुछ बात ऐसी हो कि
ये जीवन बदल जाए, 
कुछ निर्मल मन हो जाए, 
कुछ आजाद ये मन हो जाए, 
आज तो चिंताओं से
बाहर हुआ जाए  l

आज ना अपने बारे में
कुछ सोचना हो,
आज ना किसी के बारे में,
कुछ जानना हो, 
आज उन्मुक्त सा जीना हो, 
आज बेवजह मुस्कुराना हो, 
आज नई दिशा में मन चले, 
नई मंजिल की तरफ कदम चले, 
ना कोई फिक्र कल परसों की हो, 
आज कुछ सपनों में, 
कुछ हकीकत में जीया जाए  l

आज कुछ ध्यान हो अनंत का, 
आज शब्द सुने बृह्मांड का, 
आज शांत मन हो शांत चित, 
आज भ्रमण हो अनंत का, 
आज खामोश ये मन हो, 
और खामोश जुबाँन ये हो, 
आज मिट जाए सब लालसायें, 
आज बेवजह सा जीवन हो, 
आनंद ही आनंद् हो आज, 
और आनंदित हुआ जाए  l

Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here