कुछ बात तो है जिंदगी में


कुछ बात तो है जिंदगी में, 
जो निराश नही होने देती, 
कुछ बात तो है जिंदगी में, 
जो आगे ही आगे बढ़ती है, 
शुक्र है रब का, जो जिंदगी,
खुशियाँ देती है, 
शुक्र है रब का, जो जिंदगी,
उदास नही होने देती  l

किस की खातिर है जिंदगी, 
क्यूँ इस जहान में आए है, 
कौन अपना, कौन पराया, 
किसके लिए, जग भुलाए हैं, 
क्या कहे, क्या ना कहे, 
क्या सुने, क्या ना सुने, 
जिंदगी खामोश रहकर भी, 
सब कुछ सहती है  l

अगर दया ईश्वर की ना होती, 
तो दुनियाँ में जीना दुभर हो जाता, 
अगर कृपा ईश्वर की ना होती, 
तो दुनियाँ में कदम डगमगा जाते, 
जो याद वो रब रहता है, 
तो दुनियाँ में शुकून है, 
जो मेहरबान वो रब है, 
जो जिंदगी ये महफूज है, 
शुक्र है रब का जो जिंदगी, 
परेशान नही रहती है  l

सदा सहारा उसका ही, 
जहान में दिखता है,
उसकी नजरें इनायत है, 
तो हर कोई प्यारा दिखता है, 
दिखाए राह वही सबको, 
वही मंजिल से मिला देता है, 
उससे ही ये जिंदगी, 
इसकी ही चाहत रहती है  l



Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here