इस जिंदगी का मजा लीजिए


इस जिंदगी का मजा लीजिए, 
भूल के गम सब, खूब जी लीजिए, 
जब तक है जिंदगी, जी भर के जीयो, 
आज तुम्हारा, आज को जीयो, 
ना फिक्र आज की, ना कल की चिंता, 
छोड़ के गम, इसे ख़ूब जी लीजिए  l

क्या खो गया, जो रोते रहते है, 
क्या लुट गया जा उदास रहते हो, 
जो पाया वह यहीं से पाया, 
जो खोया, वह यहीं खो गया, 
खोना पाना चलता रहता, 
आना जाना लगा है रहता, 
कुछ जिंदगी मे मस्त हो लीजिए  l

जो कुछ भी है पास तुम्हारे, 
समझो वह बहुत खास है, 
जो कुछ भी है हाथों में तुम्हारे, 
समझो वह अनमोल है, 
कद्र की आज की फिर तो, 
जीवन खुशियोँ से भरा हुआ, 
हर एक पल जैसे हीरे मोती, 
हाथों से फिसला तो
फिर नही मिल सका, 
आज को जीयो, आज में जीयो, 
आज को अपना समझ लीजीए  l

आज ही सुंदर, आज ही प्यारा, 
आज का ये, जीवन प्यारा, 
आनेवाला कल किसने देखा, 
जिसने देखा, आज को देखा, 
जीवन की मुश्किलें भी हट जाए, 
जिसने आज को सँवार लिया है, 
जीवन की चिंताएँ भी हट जाए, 
जिसने आज को सही कर लिया है, 
ये जिंदगी जीने की खातिर, 
इस जिंदगी को खूब जी लीजीए  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think