उम्मीदें साथ में जो है तो फिर क्या पाना मुश्किल है


उम्मीदें साथ में जो है तो, 
फिर क्या पाना मुश्किल है, 
ख्वाइशें दिल में जो है, 
फिर क्या मिलना मुश्किल है, 
सकारात्मक सोच के साथ, 
जो जिंदगी आगे कदम रखती है, 
मेहनत के साथ
जो जिंदगी आगे बढ़ती है, 
दुनियाँ में किस्मत बदलना , 
फिर क्या मुश्किल है  l

इरादों में मजबूती अगर 
रखते हो ऐ नौजवान, 
जीवन की 
मुश्किलों का सामना, 
बखूबी कर सकते हो यहाँ, 
कोई साथ देता है जहान में, 
तो बहुत ही अच्छा है, 
वरना अकेले ही दुनियाँ 
बदल सकते हो यहाँ, 
मन ये तुम्हारा 
एक ऐसा जादूगर है, 
जिससे जीवन की 
हरेक जंग को 
जीतना मुमकिन है  l

जो चाहते अगर हो,
इस दुनियाँ में खुश रहना, 
औरों से अपेक्षा 
करना छोड़ दीजिए, 
जो चाहते अगर हो, 
औरों को खुश करना, 
औरों की उपेक्षा 
करना छोड़ दीजिए, 
लालच को दुनियाँ में, 
जिसने छोड़ दिया है, 
कर्मों का जिसने हरदम 
सहारा लिया है, 
उसके लिए तो हरेक
मंजिल पाना मुमकिन है  l

जब एक हाथ से,
दूजा हाथ मिले तो
ताकत बढ़ती जाती है, 
जब सैकड़ों हाथ मिले तो, 
दुनियाँ बदलती जाती है, 
छूटता है हर संसय, 
छूटता हर भ्रम है, 
अपने ही हाथों से खुद की
तकदीर लिखी जाती है, 
जब मन में है विश्वास तो फिर
कौन सी मंजिल पाना मुश्किल है l


Thank you. 



Comments

Popular posts from this blog

Why I am here