छोटी सी जिंदगी है ये



छोटी सी जिंदगी है ये, 
खूबसूरत जिंदगी है ये, 
सागर जैसी, 
जिंदगी है ये, 
आसमान जैसी 
जिंदगी है ये, 
जब तक रहें, 
यहाँ खुश रहें, 
गम जहान के, 
छोड़कर जीयें, 
किस बात का 
अहंकार करे, 
सबकी एक जैसी, 
जिंदगी है ये  l

ना जाने इस जहान से,
कब चलना हो जाए, 
पता नही किस समय, 
शरीर साथ छोड़ जाए, 
जब तक रहे इस जहान में, 
औरों के दुख सुख में
शामिल होते जाए l

सच तो एक यही है, 
सबको यहाँ से जाना है, 
भलाई के काम जो 
जग में किए ना, 
तो रब को क्या 
मुँह दिखाना है, 
वक्त की कीमत 
नही जो समझी, 
फिर बाद में पछताना है, 
इस दुनियाँ में रहकर के, 
प्यार से घर संसार बनाए  l

Thank you. 

Comments

Popular Posts