Sunday, February 25, 2024

हमें खुद को बदलना है


हमें खुद को बदलना है, 
अपनी आदतें बदलना है, 
हर दिन कुछ नया सोचना है, 
हर दिन कुछ नया करना है, 
बेवजह की चिंताओं से, 
खुद को दूर रखना है, 
अपने मन को साफ करके, 
साफ दिल को करना है, 
हमें जीवन को बदलना है l

किसी के बारे में
सोचने से अच्छा है, 
क्यूँ ना खुद के 
काम को सँवारा जाए,
समय मिला जो 
इस जीवन में, 
समय को गँवाया जाए, 
मन अगर आजाद है तो
जीवन में आजादी है, 
मन बंधा जो इस दुनियाँ से, 
फिर काहे की आजादी है, 
बहुत खूबसूरत ये जिंदगी है, 
इसमें प्यार के रंग भरना है  l

सोच सही अगर हो जाए तो, 
फिर जीवन ये खुशहाल है, 
नजर सही जो हो जाए तो
देखने का नजरिया बेमिशाल है, 
चल पड़े जो कदम अगर तो
मंजिल पर भी पहुँच जायेंगें, 
सपने देख रहें हैं तो फिर
सपने पूरे भी हो जायेंगें, 
खुशनसीब ये जिंदगी है, 
हर हाल में खुश रहना है  l

कौन क्या यहाँ सोचता है, 
इस बात की क्यूँ फिक्र करें, 
ये जिंदगी हमारी है, 
क्यूँ नहीं इसे भरपूर जीयें, 
जो भी करना चाहते है, 
क्यूँ नहीं इस दुनियाँ में करें, 
जो भी पाना चाहते है, 
क्यूँ नही इस जीवन में पाएँ, 
मुश्किलों का यहाँ आना जाना, 
आसान ये जीवन करना है  l

Thank you. 

No comments:

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...