Sunday, February 25, 2024

यह कोई जरूरी तो नही कि


यह कोई जरूरी तो नही कि
हमारी कही हर बात,
लोगो को पसंद आए, 
या हमारी कोई भी बात 
पसन्द नही आए, 
लेकिन जो सच्ची और अच्छी
बात जरूर पसन्द आती है, 
दुनियाँ में किए गए भलाई के
काम जरूर पसन्द आते हैं, 
अपने लिए तो सब करते है, 
इंसान तो वही है जो
दूसरों के लिए कार्य करते है, 
अपने लिए तो सभी जीते हैं, 
इंसान तो वही है 
जो दूसरों के लिए जीते हैं, 
यह कोई जरूरी तो नही कि
हरदम सफल हो जाए, 
कभी कभी असफलता भी 
हाथ लग जाती है  l

विचार करने की बात है 
कि आज हमारे लिए 
क्या महत्वपूर्ण है, 
सोचने की बात है कि
आज हमारे लिए 
कौन महत्वपूर्ण हैं, 
कैसे हम अपने 
रास्ते आसान बनाते हैं, 
कैसे हम जीवन को 
खास बनाते हैं, 
अपने आसपास 
कैसा माहौल बनाते हैं, 
अपने मन को 
कैसे समझा पाते हैं, 
जो मिला क्या 
उसमें खुश हो पाते हैं, 
मंथन है ये जीवन, 
इस जीवन क्या 
हासिल कर पाते हैं  l

आप अगर खुश है 
तो जहान ये
खुश नजर आयेगा, 
आपकी खुशी में शामिल
हर इंसान नजर आयेगा, 
मन दुखी करने से किसी को 
कुछ मिलता नही है, 
सोचो जीवन में जो मिला है
क्या वह काफी नही है, 
चैन सुकून अगर मन में है तो, 
जीने का फिर मजा है, 
प्यार अगर जीवन में है तो 
फिर कमी नही है कोई, 
चाहतें पूरी करने को
मिली है खूबसूरत जिंदगी l

Thank you. 

No comments:

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...