Posts

क्या मिलता है, क्या जाता है

क्या मिलता है, क्या जाता है,  इस छोटी सी जिंदगी में,  कौन आता है, कौन जाता है,  इस छोटी सी जिंदगी से,  किसका साथ यहाँ पर मिलता,  किसका साथ छूट जाता है,  कौन दिल में आकर रहता,  कौन दूर जाता है,  मुश्किल घड़ियाँ कब आ जाए,  पता नही इस जिंदगी में  l छोड़ के सारे गम जीने की,  खातिर ये जिंदगी है, भूलकर सब, आगे बढ़ने का नाम ये जिंदगी है,  क्या लेना है, कल परसों से,  आज से ही नाता है,  नफरत की कोई बात नही है,  प्यार का ही सबसे नाता है,  कोई समझे, चाहे कोई नही समझे,  खुशियाँ भरते रहना है,  इस छोटी सी जिंदगी में  l यूँ तो है इस जीवन के टेढ़े मेढ़े रास्ते,  मंजिल चाहे दूर हो लेकिन, कदम आगे बढ़ते रहते,  जीवन आसान बनाने को,  हर कोई प्रयास करता है,  लेकिन किस्मत में क्या लिखा है,  यह कोई नही जानता है,  कितनी साँसें बाकी है पता नही,  इस छोटी सी जिंदगी में  l Thank you. 

मैं कुछ भी नही

मैं कुछ भी नही,  मेरा कुछ भी नही,  मै भी तेरा, जीवन भी तेरा,  सब कुछ दिया हुआ है तेरा,  सब कुछ बनाया हुआ है तेरा,  जो भी दिया, तूने दिया, धन दौलत तुझसे मिली,  खुशियाँ सब तुझसे मिली है,  घर परिवार, सब तुझसे मिला है,  जो मिला, तुझसे मिला,  तेरा ही नित्य शुक्रिया  l Thank you. 

फिर मुश्किल नही कोई रह पाए

फिर मुश्किल नही कोई रह पाए, जब मन में पूरा विश्वास हो,  जब खुद पर पूरा विश्वास हो,  जब औरों पर पूरा विश्वास हो,  जब रब पर पूरा विश्वास हो,  फिर जिंदगी ये बढ़िया बन जाए  l माना कि जिंदगी में,  कुछ परेशानियाँ भी आती है,  माना कि जिंदगी को,  परस्तिथियाँ विचलित कर जाती है,  कभी कभी जिंदगी का,  सुकून कहीं खो जाता है,  माना जिंदगी का, चैन कहीं कहीं चला जाता है, जब दिल में प्यार पनपता हो,  फिर हर सपना पूरा हो जाए  l जब मन में कुछ उमन्गे हो,  जब होठों पर मुस्कुराहट हो,  जब आँखों में कुछ सपने हों,  जब दिल में कुछ चाहत हो,  जब मंजिल पाने की चाहत हो,  फिर आगे ही कदम बढ़ते जाएँ  l Thank you.