क्या मिलता है, क्या जाता है

क्या मिलता है, क्या जाता है, 
इस छोटी सी जिंदगी में, 
कौन आता है, कौन जाता है, 
इस छोटी सी जिंदगी से, 
किसका साथ यहाँ पर मिलता, 
किसका साथ छूट जाता है, 
कौन दिल में आकर रहता, 
कौन दूर जाता है, 
मुश्किल घड़ियाँ कब आ जाए, 
पता नही इस जिंदगी में  l

छोड़ के सारे गम जीने की, 
खातिर ये जिंदगी है,
भूलकर सब, आगे बढ़ने का
नाम ये जिंदगी है, 
क्या लेना है, कल परसों से, 
आज से ही नाता है, 
नफरत की कोई बात नही है, 
प्यार का ही सबसे नाता है, 
कोई समझे, चाहे कोई नही समझे, 
खुशियाँ भरते रहना है, 
इस छोटी सी जिंदगी में  l

यूँ तो है इस जीवन के टेढ़े मेढ़े रास्ते, 
मंजिल चाहे दूर हो लेकिन,
कदम आगे बढ़ते रहते, 
जीवन आसान बनाने को, 
हर कोई प्रयास करता है, 
लेकिन किस्मत में क्या लिखा है, 
यह कोई नही जानता है, 
कितनी साँसें बाकी है पता नही, 
इस छोटी सी जिंदगी में  l


Thank you. 

Comments

Popular Posts