मुस्कुराहट चेहरे से

मुस्कुराहट चेहरे से, 
आपके हटनी नही चाहिए, 
होठों से हँसी, 
आपके रुकनी नही चाहिए, 
जिंदगी थोड़ी है चाहे, 
लेकिन खूबसरत है बड़ी, 
दुनियाँ में कुछ 
मुश्किल है चाहे, 
लेकिन दुनियाँ सुंदर है बड़ी, 
चाहतें जीने की, 
आपकी मिटनी नही चाहिए  l

अपने हाथों से अपनी, 
जिंदगी सँवार लीजीये, 
कुछ नया करने की चाहत, 
मन में उतार लीजीये, 
दुनियाँ में औरों की खातिर, 
कुछ काम करते रहना है, 
बुराई के बदले, 
भलाई ही करते रहना है, 
आँखों में आपके सपने,
मिटने नही चाहिए  l

आप अगर देखोगे प्यार से तो, 
सारी दुनियाँ, अपनी नजर आयेगी, 
आप अगर चाहोगे तो, 
मंजिल भी मिल जायेगी, 
आपकी चाहत से तो, 
जिंदगी खूबसरत बन जायेगी, 
आपकी कोशिस से तो, 
हर खुशी मिल जायेगी, 
दिल में खुशी आपके , 
बसनी ही चाहिए l

Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here