सुंदर सोच के साथ, नए दिन की शुरुआत करें

सुंदर सोच के साथ, नए दिन की शुरुआत करें, 
दिल में प्यार भरें, और जीवन का आगाज करें, 
कोई जहान में तुम्हें, अपना तो दिखता होगा, 
किसी का साथ तुम्हें, दुनियाँ में पसंद आता होगा, 
मन को भाए जो वही, आज वही बात करें  l

मुश्किलें आती है, आकर के चली जाती है, 
जिंदगी अपनी ही रफ्तार पर, चले जाती है, 
खुशी का आलम, इस दिल पे छाया रहता है, 
प्यार सीने में, हरदम समाया रहता है 
चल पड़े जो कदम, जिंदगी की राहों में, 
हँसी का माहौल बने, ऐसी ही कुछ बात करें  l

आज तो अपना है, अपनी ये दुनियाँ नज़र आती है, 
जहान देखकर, चेहरे पर मुस्कुराहट सी चली आती है, 
जिंदगी जब तक है, इसे खूब जी लेना यारो, 
किसी के वास्ते, दुनियाँ कहाँ ये रुकती है, 
मन उलझा फिरे ना, बेवजह की बातों में, 
जब भी चाहे खुशी, इस जिंदगी का साथ करें  l


Thank you. 

Comments

Popular Posts