जो भी अच्छा लगे

जो भी अच्छा लगे, 
करते रहिए, 
ये जीवन है, 
आगे बढ़ते रहिए, 
जिंदगी कभी, 
शहद सी मीठी लगती, 
जिंदगी कभी, 
करेले सी कड़वी लगती, 
ये जिंदगी है, 
इस जिंदगी में 
खुश ही रहिए  l

जिंदगी, खूबसरत है, 
इसकी खूबसूरती का 
अहसास करो, 
जिंदगी, प्यार भरी है, 
इसके प्यार का 
अहसास करो, 
मिला जो रब से, 
वह अच्छा ही 
तो मिला है हमें, 
प्यार की राहों पर, 
चलना सीखा हमने, 
छोड़कर नफरत, 
जहान में, 
प्यार से चलते रहिए  l

बात कुछ भी नही, 
पर ये जिंदगी, 
नई सी लगती है, 
चाह कुछ भी नही, 
पर चाहतों भरी 
ये दिखती है, 
खुशी का जैसे, 
दिल में ठिकाना 
बन ही गया, 
मुश्किलें जैसे 
जिंदगी से 
चली गई है कहीं, 
अपने ही हाथों, 
अपनी तकदीर 
बनाते रहिए  l


Thank you. 


Comments

Popular posts from this blog

Why I am here