जिंदगी को, अपने ढंग से जीया करो

















जिंदगी को, अपने ढंग से जीया करो, 
जिंदगी में, सपने पूरे किया करो, 
जो चाहो, वह करके दिखा दो, 
जो दिल चाहे, वह पाकर दिखा दो, 
जिंदगी में, चाहत पूरी किया करो  l

मंजिल कोई दूर नही है, 
किस्मत तुमसे रूठी नही है, 
आशाओं के दीप जले हैं, 
दिल में प्यार के फूल खिले हैं, 
कौन तुम्हें परेशान कर पाए, 
कौन तुम्हें दुखी कर पाए,
स्वभाव जो अच्छा, तुमने पाया है, 
आशीर्वाद ईश्वर का, तुमने पाया है, 
दुनियाँ में, खुशियाँ भरते रहा करो  l

बढ़ गए हैं कदम जो आगे, 
फिर दुनियाँ में, चिंता कैसी, 
दिल में अपने जो प्यार भरा है, 
फिर दिलों से दूरी कैसी, 
अपनापन जो भरा है मन में, 
फिर किसी से नफरत कैसी, 
सारा जहान अपना ये लगता, 
मजबूत इरादे किया करो  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here