जीवन का मकसद क्या है

जीवन का मकसद क्या है, 
दुनियाँ में आने का मकसद क्या है, 
क्या हम यहाँ दुखी होने के लिए आए हैं, 
क्या हम यहाँ रोगी बनने के लिए आए हैं, 
जरा सोचो, दुनियाँ में आने का लक्ष्य क्या है  l

कभी हम मन को उदास कर लेते हैं, 
कभी हम दिल को उदास कर लेते हैं, 
कभी हम चिंताएँ कर लेते हैं, 
कभी हम आशाएँ कर लेते हैं, 
जरा सोचो, दुनियाँ में खुश रहने का मंत्र क्या है  l

दुनियाँ में उलझे रहने का कोई फायदा नही है, 
दुनियाँ की चिंता करने का कोई फायदा नही है, 
हम तो दुनियाँ में खुश रहने के लिए आए हैं, 
हम तो दुनियाँ में भलाई के काम करने के लिए आए हैं, 
हम तो दुनियाँ में ईश्वर को याद करने के लिए आए हैं, 
हम तो ईश्वर से प्रेम करने के लिए आए हैं, 
हम तो ईश्वर से मिलने के लिए आए हैं, 
जरा सोचो, ईश्वर के सिवाय, दुनियाँ में अपना क्या है l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here