Saturday, May 18, 2024

वतन की खातिर जीना है हमको

वतन की खातिर,
जीना है हमको, 
वतन की खातिर मरना है, 
वतन की खातिर, 
आगे चलना है, 
वतन की खातिर, 
सब कुछ करना है, 
भारत माँ के लाल है हम, 
भारत माँ की शान हम, 
वतन की खातिर रोना है, 
वतन की खातिर हँसना है  l

मुश्किल समय, 
वतन पर जब भी आए,
अपनी जान लड़ा देंगें, 
भारत मां की आन की खातिर, 
जिस्मो जान मिटा देंगें, 
भारत की प्रगति की खातिर,
हर मुश्किल दूर हटा देंगे,
संकल्प यही है भारत माँ की,
हर हाल रक्षा करेंगें हम, 
उन्नति ये वतन करेगा,
दिल और जान लगा देंगें,
वतन की खातिर हमको तो,
हर कर्म अपना करना है l

हर कोई खुशहाल रहे, 
इस धरती पर रहनेवाला, 
गंगा, जमुना, कावेरी के, 
पावन जल से अमृत मिलनेवाला, 
इसी धरा पर, ऋषि मुनियों ने, 
तपस्या हजारों साल करी, 
हरि की धरती, पावन धरती, 
प्रमेश्वर ने यहाँ अवतार लिया, 
राम कृष्ण की धरती को, 
हमें नमन सदा ही करना है  l


Thank you. 



No comments:

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...