कुछ भी करो दुनियाँ में, लेकिन



















कुछ भी करो दुनियाँ में, लेकिन
किसी का दिल मत दुखाओ,
कुछ भी करो दुनियाँ में, लेकिन
किसी को मत सताओ, 
आपके हाथों में तो ही 
किसी को दुख और सुख देना, 
आपके हाथों में तो है, 
किसी को भी खुश करना, 
कुछ भी करो दुनियाँ में, लेकिन
खुद को परेशान मत करो  l

अगर कदम बढ़ाओगे तो, 
मंजिल भी करीब आयेगी, 
अगर कुछ भी चाहोगे तो, 
किस्मत ये संवर जायेगी, 
आपकी कोशिशें, 
कुछ तो रंग लायेगी, 
चल पड़े जो राहों पर, 
मंजिल ये संवर जायेगी, 
कुछ भी करो, दुनियाँ में लेकिन, 
किसी का बुरा मत सोचो  l

कोई दुखी नही रहे यहाँ, 
दुनियाँ में सब, खुशियाँ पाएँ, 
मन बन जाए, निर्मल उज्ज्वल, 
सबका जीवन, सुखमय हो जाए, 
रब की दुआएँ, साथ है उनके, 
रब के बन्दों की फिक्र करते हैं, 
कुछ भी करो, दुनियाँ में लेकिन, 
रब के बन्दों के दिल मत तोड़ो  l



Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here