हे भगवान, बसो मेरे मन में
हे भगवान, बसो मेरे मन में,
हे दयावान, बसो मेरे मन में,
अंतर्यामी, तुम सब जानो,
सुख के धामी, तुम सब जानो,
करुणानिधान, बसो मेरे मन में l
हे दयावान, बसो मेरे मन में,
अंतर्यामी, तुम सब जानो,
सुख के धामी, तुम सब जानो,
करुणानिधान, बसो मेरे मन में l
तुमसे ही तो, जहान ये सारा,
तुम करते हो, सब का गुजारा,
तुम्हारी कृपा से, जीवन सुखमय,
तुम्हारी दया से, मन ये उज्जवल,
परम धनवान, बसो मेरे मन में l
देख रहे तुम, सारे जगत को,
पालन करते, सारे जगत का,
सारे जगत में तेरा पसारा,
सबके अंदर, तू ही प्यारा,
आनंदखान, बसो मेरे मन में l
Thank you.
Comments