जिंदगी जब, जीये ही नही तो

जिंदगी जब, जीये ही नही तो, 
क्या फायदा, जिंदगी पाने का, 
सोचा था जीवन में, खुशियाँ मिलेगी, 
मगर दुख भी आते है, इस जिंदगी में, 
किसी के लिए कुछ, किया ही नही तो, 
क्या फायदा, जिंदगी पाने का  l

पाना जो चाहे, वह मिलता नही है, 
कैसे ख्वाईश, करे जिंदगी में, 
अपने ही हाथों से, किस्मत बदल दें, 
मुमकिन नही क्या, इस जिंदगी में, 
राहें हैं मुश्किल, इस जिंदगी की, 
क्या है मकसद, इस जिंदगी का l

ख्वाब अधूरे, कब तक रखें, 
कब तक सपनों में, जीते चलें हम, 
मंजिल मिली ना, तो और क्या चाहे, 
छूटा दामन, जैसे खुशी का, 
चलते चले, जब है ये जिंदगी, 
कभी तो मिलेगा, सहारा किसी का  l


Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think