किसी के चेहरे पर, मुस्कुराहटें ले आइये

किसी के चेहरे पर, मुस्कुराहटें ले आइये, 
किसी को दुनियाँ में, अपना, समझते जाईये,
किसी की मुश्किलें, आसान जो कर देते हो, 
किसी के जीवन में, खुशियाँ जो भर देते हो, 
इससे बड़ा पुण्य, दुनियाँ में कोई है नही, 
किसी की आँखों के आँसूं जो पोछ देते हो, 
जब किसी के साथ, आप मुस्कुराते हो,
जब किसी से, दिल की बात करते हो,
जब किसी से, मन की बात करते हो,
किसी की, मदद दुनियाँ में करते जाइये l

कुछ हँसी ख़ुशी की बातें हो, 
कुछ अपनेपन की बातें हो, 
हर कोई मुस्कुराए इस जहान में, 
सब गम भूल जाए, इस जहान में,
चिंता सभी मिटाए, इस जहान में, 
जीवन जीते जाएँ, इस जहान में,
कुछ मनोरंजन की बातें करते जाइये l

टूट जाए मन के सब झूठे भ्रम, 
हो जाए जीवन के सब संकट खत्म, 
जीवन से जो प्यार करना सीख ले, 
औरों के दुख सुख में, शामिल होना सीख ले, 
सपने पूरे, दुनियाँ में करते जाईये  l


Thank you. 

Comments

Popular Posts