तुम जानते हो, सबके मन की बातेँ

तुम जानते हो, सबके मन की बातेँ, 
तुम समझते हो, सबकी कही बातें, 
तुम देखते हो, सबके सुंदर चेहरे, 
तुम सुनते हो, सबकी कही बातें, 
तेरा सहारा, हर किसी को मिलता, 
तू ही तो प्यारा, हर किसी को  लगता, 
तेरी उम्मीदें, मन को सुंदर लगती, 
तेरी चाहतें, दिल को अच्छी लगती, 
तुम तो फैले हो, धरती और गगन में, 
तुझसे तो खाली, कुछ नही जहान में, 
तूने दया, हर किसी पे बरसाई, 
तूने तो कृपा, सारे जगत पर बरसाई, 
ऐसा नही कि तुम नही हो इस जहान में, 
हर पल तुम तो रहते हो इस जहान में, 
तेरी दया से, जगत ये सारा चलता, 
तेरी करुणा से, हर जीव यहाँ पर पलता, 
तूने बनाई है, ये दिन रातें  l

Thank you. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here