Saturday, October 28, 2023

कुछ कमाया, कुछ बचाया,

कुछ कमाया, कुछ बचाया, 
कुछ कहीं लगाया, कुछ गवांया, 
फिर कुछ खोया, फिर कुछ पाया, 
जीवन की गाड़ी तो 
ऐसे ही चलती रहती है, 
खाली आया, खाली गया  l

दुनियाँ के हिसाब किताब में, 
कोई पास है, कोई फेल है, 
जिंदगी के रंगमंच पर, 
कोई कोई हँसता है, तो कोई रोता है, 
किसी का जीवन सफल सा लगता, 
किसी का जीवन लगता, यूँही गया l

किस्मत सबको नचाती फिरती, 
कभी यहाँ, कभी वहाँ, 
अपनी मर्जी से कोई ना जीता, 
सब है मुसाफिर यहाँ, 
जो छूट जाए, तन मन की तकलीफे, 
फिर तो लगता जीवन नया  l

सब सोच का ही खेल है सारा, 
जिससे जीवन बिगड़े बने, 
पछतावा किस बात का, 
जीवन तो ये आगे बढ़े, 
छोड़ दे जो मन चिंताएँ, 
फिर संग खुशियों का काफिला  l


Thank you. 

Tuesday, October 24, 2023

कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है

हरदम बोलते रहना ठीक नही, 
कभी कभी चुप रहना भी अच्छा होता है, 
हरदम बहस करते रहना ठीक नही, 
कभी कभी सुनना भी अच्छा होता है l

शांत मन, शांत चित 
और शांत वातावरण बने, 
दुनियाँ में खुश रहने के लिए, 
मन में अच्छे भाव पले, 
जीवन में खुशी पाने के लिए, 
कभी कभी एकांत भी अच्छा होता है l

चिंताओं का राज क्यूं होवे 
विपदाओं का राज क्यूँ होवे, 
ना रहे आँखों में आँसू, 
चेहरे पर मुस्कान भी होवे, 
सपने पूरे करने के लिए, 
मेहनत करना अच्छा होता है  l


Thank you. 




Saturday, October 21, 2023

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे

जब तक जीयेंगे, जी भर के जीयेंगे, 
जब तक रहेंगें, खुश हो के रहेंगें,
कौन यहाँ कितने दिन रहेगा, 
किसी को ये मालूम नही, 
किसकी किस्मत में क्या लिखा है, 
किसी को ये मालूम नही, 
औरों की बातें सब करते हैं, 
बात अपनी कोई करता नही, 
जिंदगी कितनी खास मिली है, 
इसकी चर्चा कोई करता नही, 
कितने दिन की खुशियाँ जग में, 
किसी को ये मालूम नही  l

यूँ तो सब अपने हाथों में, 
फिर भी औरों से अपेक्षा रखते हैं, 
क्या खोया, क्या पाया जग में, 
हिसाब कहाँ, कब रखते हैं, 
क्या मिलना, क्या जाना है, 
किसी को ये मालूम नही  l

हर पल बदले जिंदगी ये, 
मन बदलता रहता है, 
सोच बदले जाए हमारी, 
क्यूँ चिन्ता में मन रहता है, 
बेवजह परेशान होने का
कोई फायदा नही  l


धन्यवाद 

O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...