Posts

कहने को तो खुशी है

कहने को तो खुशी है,  पर खुशी है कहाँ,  कहने को तो हँसी है,  पर हँसी है कहाँ,  कहने को तो प्यार है,  पर प्यार है कहाँ,  खुशी तो मन में बसती है,  हँसी तो  चेहरे पर दिखती है,  प्यार तो दिल में बसता है,  ढूँढते है जिन्हें हम बाहर,  वह तो अंदर ही बसते है  l कभी बेवजह भी, हँस लिया करो,  कभी बेवजह भी चेहरे पर  मुस्कुराहट ले आया करो,  कभी बेवजह भी,  खुश हो लिया करो,  कभी बेवजह भी,  बेफिकरे हो लिया करो,  हर बात पर गमगीन होना,  अच्छा नही होता,  चाहतों से ही तो, ये जिंदगी संवरती है  l यूँ तो कोई बात, नई नही है इस दुनियाँ,  कहने के अंदाज से,  नई बात बन जाती है,  यूँ तो कोई काम,  नया नही है इस दुनियाँ,  करने का अंदाज ही,  नया बना देता है,  हँसी खुशी की जिंदगी में,  कभी तो प्यार के,  रंग भर लिया करो  l Thank you. 

मुस्कुराहटें बिखेरते रहिए जहान में

मुस्कुराहटें बिखेरते रहिए जहान में,  फूल प्यार के बिखेरते रहिए जहान में,  ये जिंदगी खुशियों की सौगात बन चले,  रोशनी के दीप इस मन में जल उठे,  दोस्ती के कदम बढ़ाते रहिए जहान में l कुछ मंजिलें मिलेगी, कुछ दूर हो जायेगी,  कुछ ख्वाइशें पूरी होगी, कुछ रह जायेगी,  ये जिंदगी यूँही रंग बदलती रहेगी,  दुनियाँ में हसरतें, यूँही मचलती रहेगी,  खुशियों की फुहार, बरसाते रहिए जहान में l सब हाथ में तुम्हारे है, जैसा चाहोगे हो जाए,  सब पास तुम्हारे है, जिसको जो चाहे दे जाइये,  खुशियाँ बाँटने से घटती नही है, प्यार बाँटने से घटता नही है, प्यार की बहार लाते रहिए जहान में l Good morning🥱

मुश्किलें तो हर रोज आती है

मुश्किलें तो हर रोज आती है,  लेकिन आकर चली जाती है,  जो मुश्किलों से डरकर बैठ जाता है,  जो मुश्किलें देखकर भाग जाता है,  वह इंसान नही कायर कहलाता है,  जो मुश्किलों का सामना करते हैं,  जीवन पथ पर जो आगे ही बढ़ते हैं,  वे तो अपनी मंजिल पर पहुँच जाते हैं  l कुछ खास है जीवन हमारा,  कुछ तो बात है जो  ये जीवन लगता प्यारा,  हर कोई यहाँ अपनी  मंजिल पर पहुँच जाता है,  जो सफर में है वह तो  लक्ष्य हासिल कर जाता है,  चाहतें तो इस जीवन के मोती हैं,  जिनसे ये जीवन संवर जाता है  l खुशी तलाशने से  खुशियाँ कहाँ मिल पाती है,  खुशी बाँटने से खुशियाँ खुद मिल जाती है,  हँसी ढूंढने से हँसी कहाँ मिलती है,  हँसी बाँटने से जिंदगी हसीन बन जाती है,  जीवन सफर को आसान बनाना,  कृतव्य है इंसान का,  इस दुनियाँ में खुशियाँ भरना,  काम है हर इंसान का,  चल पड़े तो फिर क्या गम है,  आगे बढ़ चले तो फिर क्या  Thank you.