Saturday, December 2, 2023

कल से क्या सीखा है

कल से क्या सीखा है, यही जाना कि
हर दिन एक समान नहीं होता है, 
कभी अच्छा, कभी खराब होता, 
कभी किस्मत चमक जाती है तो
कभी किस्मत रूठ जाती है, 
कल की गलती को, आज नही दोहरायेंगें, 
कल जो खो दिया, आज नही गँवायेंगे, 
कल से यही सीखा, धीरज नही खोएंगे  l

अच्छा तो यही है कि 
मन मजबूत बना कर जीना है, 
जो चला गया उसका क्या गम है, 
जो पास है उसे संभाल लेना है, 
अपने ढंग से जीना है जहान में, 
झूठा हठ छोड़ देना है, 
जो सही समझ में आ जाता है, 
उसको आगे बढ़ा देना है, 
जब आगे बढ़ने की तमन्ना है, 
तो पीछे क्या देखना है, 
जिंदगी को खास समझकर, 
बीज प्रेम के बोयेंगें  l

जिसकी संभाल कर ना सको तो, 
वह हाथों से चली जाती है, 
जिस पर ध्यान दे दिया तो
तो वह चीज पास में आ जाती है, 
रास्तों पर मिल जाती हैं खुशियाँ, 
कुछ कुछ खबर बुरी भी आ जाती है, 
जितना साथ जो निभादे, 
उतनी ही किस्मत रह जाती है, 
जितना मिले वह काफी ही तो
बेवजह परेशान यहाँ क्यूँ  होएंगें  l

खुश रहने का एक तरीका, 
भूलो पिछला, आगे बढ़ो, 
जीवन जीने का सही तरीका, 
किसी के लिए करो, 
उम्मीद पर मत रखो, 
जो मंजिलों पर नजर जो होगी, 
सफल भी फिर तो होएंगें  l



Thank you. 









Friday, December 1, 2023

जीवन क्या है

जीवन क्या है, बहता दरिया, 
जीवन क्या है, मौज का दरिया, 
जो जीया ना, वो पछताया, 
जो हँसा ना, उसने क्या पाया, 
जीवन यूँ तो समझ ना आया, 
जीवन पर है बहुत बढ़िया  l

खामोशी से जो जीते हैं, 
जीवन का आनंद, जो लेते है, 
छोड़ जहान के गम की बातें, 
अपनी खुशी में जो रहते हैं, 
मिलती मुश्किल से, 
चंद खुशी की घड़ियाँ  l

कर लेते हैं, हसरतें भी पूरी, 
मिट जाती है, सारी दूरी, 
मन भी कुछ नजदीक है आते, 
दिल भी कुछ नजदीक है आते, 
कितनी गुजर गई थी यहाँ सदियाँ l

जो ना जीया, इस दुनियाँ में, 
उसने क्या पाया, इस दुनियाँ से, 
जिसके मन में, हरदम संसय, 
उसके जीवन में, रहती मुश्किलें, 
मस्त बनकर जो रहता है, 
सारे जहान को जो अपना कहता है, 
वो ही खुश रह पाता है जहान में, 
चल पड़े हैं कदम जो आगे, 
दूर नही है फिर तो खुशियाँ  l

किस्मत तभी खुल जाती हैं, 
जब इंसान करे खुद पे भरोसा, 
कुछ करने की हिम्मत बढ़ जाती है, 
मिल जाता है, कुछ पाने का मौका, 
जो सोचे, वह करके दिखा दे, 
सारे गम जीवन के भुला दे, 
प्यार से जहान ये सारा, 
प्यार से है जीवन बढ़िया l




Thank you. 




अजी रूठकर अब कहाँ जाईयेगा ..... beautiful song


 

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...