Posts

कभी परेशान नही होना

Image
छोटी छोटी मुश्किलें देखकर,  कभी परेशान नही होना,  जीवन तो दुख सुख का संगम है,  जीवन हर पल नया है,  जो पल चला गया,  वह मुड़कर आता नही है,  खुशियों का दरवाजा,  जीवन में बंद होता नही है,  यहाँ सब ठीक हो सकता है,  इस बात से हैरान नही होना  l आँखें अगर सपने देखती है तो,  क्या बुरा करती है,  मन अगर अच्छा सोचता है,  तो क्या बुरा करता है,  जीवन में कुछ घटनाएं,  घट ही जाती है,  जीवन हरदम सही चले,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कोई मुश्किल नही आए,  यह जरूरी तो नही,  जीवन में कभी लाभ होता है,  कभी हानि हो जाती है,  कभी मंजिल मिल जाती है,  तो कभी दूर हो जाती है,  जिंदगी साथ देती है,  इससे नाराज नही होना  l कोई नाराज दिखता है तो उसे मना लीजिए,  कोई अपना दिखता है तो उसे अपना लीजिए,  हरदम हर किसी से बेरूखी अच्छी नही होती, सबको दुनियाँ में रहना है,  दुश्मनी अच्छी नही होती,  प्यार की राहें मिल जाए,  प्यार की मंजिल मिल जाए,  चाहतें अधूरी रखनी भी  अच्छी नही होती,  जो बात अच्छी लगे  उसे जीवन में ढाल लीजिए,  किस्मत भी साथ देती है,  खुद से नाराज नही होना  l बड़ी सोच ही इंसान को बड़ा बनाती है,  बड़े कर्म ही इंस

तू ही जाने, तू ही देखे

Image
तू ही जाने, तू ही देखे,  तू ही सुनता है सब,  तू ही मुझमें,  तू ही सबमें बसता है रब,  तू ही मेरा, तू ही सबका,  तू ही सारे जग का है रब,  तू ही समझे, तू समझाए,  तेरी खुशियाँ है सब  l तू ही धरती में, तू ही अम्बर में,  सब ओर है तू ही तू,  सब करता है, तू ही करवाता,  तेरे ही खेल है सब,  ये जीवन तूने दिया है,  तन, मन, धन सब कुछ दिया है,  क्या होगा इस दुनियाँ का,  तू ही जाने है रब  l तू मुश्किल में साथ है देता,  तू ही जीने की हिम्मत देता,  तेरी दया है जो दुनियाँ पर,  तो जहान ये रोशन होता,  तू ही अमीरी में, तू ही गरीबी में,  हर घर पे खुशियाँ बरसाता,  सबको देता तू शक्ति,  वरना यहाँ कोई नही जी पाता,  तेरी ही चाहत से,  जग में है खुशियाँ सब  l हे ईश्वर तू ही जाने,  अपनी बनाई दुनियाँ को,  हे मालिक तू ही देखे,  अपनी सारी सृष्टि को,  तू है तो दुनियाँ में,  चैन और सुकून है,  तू है तो दुनियाँ में, स्वस्थ तन मन है,  तू जीता जग में,  तू ही जीना सिखाता है,  तू ही सबका माता पिता,  तू ही मीत, सखा, भ्राता है,  तेरा ही दिया ये जीवन,  तुझको सब अर्पण है,  सारे जहान के दाता,  तेरी ही दुनियाँ सब  l Thank you. 

कुछ बात तो है जिंदगी में

Image
कुछ बात तो है जिंदगी में,  जो निराश नही होने देती,  कुछ बात तो है जिंदगी में,  जो आगे ही आगे बढ़ती है,  शुक्र है रब का, जो जिंदगी, खुशियाँ देती है,  शुक्र है रब का, जो जिंदगी, उदास नही होने देती  l किस की खातिर है जिंदगी,  क्यूँ इस जहान में आए है,  कौन अपना, कौन पराया,  किसके लिए, जग भुलाए हैं,  क्या कहे, क्या ना कहे,  क्या सुने, क्या ना सुने,  जिंदगी खामोश रहकर भी,  सब कुछ सहती है  l अगर दया ईश्वर की ना होती,  तो दुनियाँ में जीना दुभर हो जाता,  अगर कृपा ईश्वर की ना होती,  तो दुनियाँ में कदम डगमगा जाते,  जो याद वो रब रहता है,  तो दुनियाँ में शुकून है,  जो मेहरबान वो रब है,  जो जिंदगी ये महफूज है,  शुक्र है रब का जो जिंदगी,  परेशान नही रहती है  l सदा सहारा उसका ही,  जहान में दिखता है, उसकी नजरें इनायत है,  तो हर कोई प्यारा दिखता है,  दिखाए राह वही सबको,  वही मंजिल से मिला देता है,  उससे ही ये जिंदगी,  इसकी ही चाहत रहती है  l Thank you.