Tuesday, February 28, 2023

जब दिल ना लगे तेरी दुनियाँ में


जब दिल ना लगे तेरी दुनियाँ में, 
जब खुशी ना मिले तेरी दुनियाँ में, 
जब दिल घबराये तेरी दुनियाँ में, 
जब मन ना लगे तेरी दुनियाँ में  l

जैसे जीने की ईच्छा ही नही, 
जैसे हँसने की चाहत ही नही, 
लगे दुनियाँ से अब चलना है, 
लगे छोड़ के सब कुछ चलना है, 
जब कोई मंजिल ना दिखे तेरी दुनियाँ में  l

लगे टूट गए जब सारी सपने, 
लगे छूट गए जब सारे अपने, 
जब तन्हाई में जीना हो, 
जब मन में कोई ना सपना हो, 
लगे चलना है तेरी दुनियाँ से  l

तुझे अपना समझते जाना है, 
तुझसे मिलने को जाना है, 
जब याद तू ही तो आता है, 
लगे तुझसे ही बस नाता है, 
जब आँखें तरसे तेरी दुनियाँ में  l

लगे श्रृष्टि में तू अपना है, 
तुझसे मिलने का सपना है, 
सब काम छोड़कर दुनियाँ के,
सब मोह छोड़कर दुनियाँ के,
जब चलना पड़े तेरी दुनियाँ से l


Sunday, February 26, 2023

एक प्रभु की याद में हम खोये रहे तो अच्छा है

एक प्रभु की याद में हम खोये रहे तो अच्छा है, 
एक प्रभु के नाम में हम खोये रहे तो अच्छा है, 
एक प्रभु से प्रेम हो तो जीवन सफल हो जाता है, 
एक प्रभु के प्रेम में जीवन सफल हो जाता है, 
एक प्रभु के चरणों में मन लगा रहे तो अच्छा है  l

पावन प्रभुजी का नाम, मनभावन प्रभुजी का नाम, 
दुःखभंजन प्रभुजी का नाम, सुखदायक प्रभुजी का नाम, 
प्रभुजी करे जगत के काम, सबमें रहकर बोले भगवान, 
एक प्रभु के प्रेम में हम जीवन जीयें तो अच्छा है  l

प्रभुजी तो रखते सबका ख्याल है, 
प्रभुजी तो खत्म करते सबके सवाल है, 
सब जानते हैं अंतर्यामी, सब देखते है जगत के स्वामी, 
सब जीवों पे करुणा करते, सब लोकों पे कृपा करते, 
एक प्रभु से प्रार्थना करें तो जीवन अच्छा है  l

Aman


Saturday, February 25, 2023

जो आगे बढ़ना चाहते हैं

जो आगे बढ़ना चाहते हैं, 
उन्हें रास्ता मिल ही जाता है, 
या तो खुद रास्ता बनाते हैं, 
या लोग रास्ता दिखा देते हैं ,
जो कामयाब होना चाहते हैं, 
उन्हें रास्ता मिल ही जाता है  l

सफलता उन्हें मिलती है, 
जिनमें जुनून होता है, 
जिनमें कुछ पाने की चाहत होती है, 
उनमें कुछ नया करने का जूनून होता है, 
जिंदगी आगे बढ़ती है, 
और मन में सुकून होता है l

मन में विश्वास भरा है जो, 
फिर क्या पाना मुश्किल है, 
दिल में प्यार भरा है जो, 
फिर किसे अपना बनाना मुश्किल होता है  l


Aman


हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...