Monday, July 31, 2023

मंजिलें दूर नही होती जो पाने का ईरादा हो

 


मंजिलें दूर नही होती,
जो पाने का ईरादा हो, 
मुश्किलें दूर भी होती है, 
जो दूर करने की कोशिस हो, 
जीवन ये खुशियोँ भरा बन जाए, 
कुछ मन बदले, कुछ हम बदले, 
कुछ जिंदगी बदल जाए, 
किस्मत खराब नही होती, 
मन में शुभ विचारों का उदय हो  l

कुछ मन बदले, कुछ हम बदले, 
कुछ हम बदले, कुछ जीवन बदले, 
कुछ जीवन बदले, कुछ दुनियाँ बदले, 
कुछ आँखों के सपने बदले, 
समय छुटता जाए जीवन का, 
कुछ तो समय की कद्र हो  l

कुछ सफर तय कर लिया, 
कुछ सफर जीवन का बाकी है, 
मंजिल का कुछ पता नही है, 
कौन सी अपनी मंजिल है, 
मन शांति अगर पा जाए, 
इससे बढ़िया क्या बात है, 
सब पाकर भी सब कुछ छूटे, 
अंत समय ईश्वर की याद हो  l


कुछ प्रयास करें जीवन आसान बनाने का



कुछ प्रयास करें जीवन आसान बनाने का, 
कुछ खास करें जीवन सफल बनाने का, 
मुश्किलें आती है, आकर चली जाती है, 
जिंदगी फिर भी अच्छे से चले जाती है, 
कुछ काम करें, जीवन खुशहाल बनाने का  l

माना राहों में अड़चने भी आती है, 
कभी गम तो कभी खुशियाँ चली आती है, 
जिसने समय के साथ चलना सीख लिया, 
जिसने जीवन में आगे बढ़ना सीख लिया, 
उनके लिए जिंदगी सौग़ातें लेकर आती है, 
कुछ मन बदलें, हर गम को भूल जाने का  l

अपने दिल में कुछ तो प्यार बढ़ाएँ, 
अपने मन में कुछ तो लगन लगाएँ,
कुछ अच्छा होने की आस लगाएँ, 
कुछ अच्छा करने की रीत चलाएं ,
कुछ प्रयास हो, मन में उत्साह भरने का  l























































































































































Saturday, July 29, 2023

किसी खास मकसद के लिए आए हैं सब यहाँ



किसी खास मकसद के लिए आए हैं सब यहाँ, 
कुछ खास करने के लिए आए हैं सब यहाँ, 
सबको दाता ने कुछ तो गुण दिये हैं, 
सबको विधाता ने जीने का बल दिया है, 
सबको मालिक ने अद्भुत साहस दिया है, 
एक दूजे का साथ देने के लिए आए हैं सब यहाँ, 
कुछ योगदान दुनियाँ में करने के लिए आए हैं सब यहाँ  l

पहचानों तो अपनी ताकत, कभी समझो तो अपने इरादें, 
कुछ जानो तो अपनी हिम्मत, कभी सोचो तो अपने वायदे, 
कभी देखो तो अपनी भुजाएँ, कभी देखो तो अपनी अदाएं, 
कभी देखो तो अपने सपने, कभी पाओ तो अपनी मंजिल, 
कुछ नया करने के लिए भेजा है तुम्हें खुदा ने  l

नही जानते हो तुम कि दुनियाँ में क्या कर सकते हो, 
जरा सोचो कुछ भी मुश्किल नही तुम्हारे लिए, 
कभी सोचो तुम क्या नही कर सकते हो, 
जरा सोचो तुम तो ये दुनियाँ बदल सकते हो, 
जिन्हें जो सोचना है वह सोचे, जिन्हें जो करना है वह करे, 
जिन्हें जो पाना है वह पाए, जिन्हें जो समझना है वह समझे, 
कुछ गजब का साहस दिया है तुम्हे ईश्वर ने  l


हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...