Sunday, December 31, 2023

Saturday, December 30, 2023

तुम ताकत हो मेरी, कमजोरी नही

तुम ताकत हो मेरी, 
कमजोरी नही
तुम हिम्मत हो मेरी, 
मजबूरी नही, 
तुम्हें देखकर ही तो, 
आगे बढ़ना सीखा है, 
तुम्हें देखकर ही तो, 
मंजिल पाना सीखा है, 
तुम प्रेरणा हो मेरी, 
मगरूरी नही  l

मन में तुम, 
आशा का एक दीप हो, 
जीवन में तुम, 
प्यार के मीठे गीत हो, 
तुम्हें देखकर, 
जीने की इच्छा, 
जग जाती है, 
मेरा दिल, धड़कन मेरी, 
तुम ही रूह का नूर हो, 
ख्वाब मेरे, तुम्हें देख के 
पूरे हो जाते हैं, 
राहें मेरी तेरी मंजिल की, 
तरफ ही जाती है, 
मेरा तो कुछ भी नही है, 
सब कुछ तो तेरा यहाँ, 
आँखें मेरी, तेरी खुशियोँ के, 
ख्वाब देखती जाती है, 
तुम अरमान हो मेरे, 
ख्वाईश कोई अधूरी नही  l

जिधर भी देखता हूँ, 
अनगिनत संभावनाएं 
नजर आती है, 
धरती, आकाश, 
सब हमारा दिखता है, 
कोई भी नजर आता नही,
बेगाना यहाँ, 
जहान ये सारा,
प्यारा प्यारा दिखता है, 
तुम अहसास हो मेरा, 
दिल से कोई दूरी नही  l

ये दुनियाँ है यहाँ, 
हर चीज बदलती जाती है, 
चाहे इंन्सान हो यहाँ, 
तकदीर बदलती जाती है, 
कुछ हम बदल गए, 
कुछ तुम बदल गए, 
ऐसे ही तो सारी, 
दुनियाँ बदल गई, 
पर तुझसे मन नही छूटा है, 
चाहे छूट गई दुनियाँ सारी, 
तुम चाहत हो मेरी, 
आशा अधूरी नही  l


Thank you. 


Friday, December 29, 2023

खुशियों की तलाश कब तक करेंगें हम

खुशियों की तलाश, 
कब तक करेंगें हम,  
जहाँ रहे, वहाँ खुश रहे, 
जैसे रहे, खुश रहे, 
जिससे मिले, खुश होकर मिले, 
खुश रहकर जीने से तो, 
अनगिनत खुशियाँ मिल जायेगी  l

अपनापन अगर मन में हो तो, 
फिर खुशियाँ कहाँ दूर है, 
चाहत अगर मन में हो तो, 
फिर मंजिल कहाँ दूर है, 
प्यार के रास्तों पर चलकर, 
राहों से हर मुश्किल हट जायेगी  l

जिंदगी बदलने के, 
अगर कुछ प्रयास हो, 
किस्मत बदलने के, 
अगर कुछ प्रयास हो, 
खास मकसद के लिए, 
मिलती है जिंदगी ये, 
दुनियाँ में आकर के, 
यूं तो सभी चले जाते है, 
औरों के लिए कुछ करने से, 
जिंदगी ये सफल हो जायेगी  l

किसी का दिल दुखाकर, 
कौन सुखी हो पाया है, 
गरीबों की हाय लेकर, 
कौन सुखी रह पाया है, 
भलाई के काम, 
किए जो जग में, 
दुनियाँ खूबसूरत बन जायेगी l


Thank you. 

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...