Saturday, January 27, 2024

मन हरि सुमिरन में लग जाए


मन हरि सुमिरन में लग जाए, 
मन हरि ध्यान में लग जाए, 
मन बड़ा चंचल, बलवान बड़ा है, 
मन को संभालना काम बड़ा है, 
मन ने पाई सही दिशा तो, 
जीवन सफल हो जाए  l

ईश्वर की भक्ति में अतिआनंद, 
वैरागी मन पावे परमानंद, 
जैसा मन को ढालोगे, 
वैसा मन बन जाएगा, 
जैसा मन से अभ्यास करोगे, 
वैसा ये जीवन बनता जायेगा, 
छोड़ जगत के सारे झगड़े, 
मन तु क्यु ना प्रभु को चाहे  l

तेरी तो है बात अलग मन, 
तू हरदम साथ में रहता है, 
दुनियाँ की तू चिंता करता, 
खुद की फिक्र नही करता है, 
तू सब देखे, तू सब जाने, 
तू सब समझे, सब पहचाने, 
तेरी चाल समझनी मुश्किल, 
तू क्यूँ ना हरि गुण गाए  l

आजकल सब चला जा रहा है, 
समय हाथों से फिसल रहा है, 
भूला बैठा जो उस मालिक, 
फिर क्या किया तूने दुनियाँ में, 
जो मन रंग जाए हरिनाम में, 
फिर जन्म सफल हो जाए  l


Thank you. 

Friday, January 26, 2024

खुश रहना जिसने दुनियाँ में सीख लिया


खुश रहना जिसने, 
दुनियाँ में सीख लिया, 
उसने इस दुनियाँ में, 
जीना सीख लिया, 
चेहरे पर जब मुस्कुराहटें, 
हमेशा बिखरती है, 
उसके जीवन में, 
खुशियाँ हमेशा विचरती है, 
जिसने मन ही मन में, 
हँसना सीख लिया, 
उसने मन में, 
सुंदरता भरना सीख लिया  l

औरों की खुशी जब
दिल को लगती प्यारी हो, 
औरों की हँसी जब
मन को लगती प्यारी हो, 
औरों की खातिर, 
जब कुछ कर देते हैं, 
औरों के जीवन में, 
जब खुशियाँ बिखेर देते हैं, 
उन्होंने जीवन को, 
सफल करना सीख लिया  l

कष्ट आते हैं तो जीवन में, 
मजबूत बनना सिखाते हैं, 
अनुभव देते हैं ऐसा कि
दुनियाँ में जीना सिखा देते हैं, 
कोई नही दुनियाँ में ऐसा, 
जिसके जीवन में 
मुश्किलें आती नही, 
हर बाधा को पार करके, 
मंजिल पर पहुँच जाते हैं, 
खुद पर, खुदा पर जिसने 
विश्वास करना सीख लिया,
उसने तो हर जंग को 
जीतना सीख लिया  l

चल पड़े कदम जो, 
अच्छाई की तरफ , 
चल पड़े कदम जो, 
सच्चाई की तरफ , 
मन ने जो कपट लालच, 
करना छोड़ दिया, 
मन ने जो विश्वास 
करना सीख लिया, 
जिंदगी हर हाल में 
बढ़ती आगे, 
दिल में जिसने, 
प्यार भरना सीख लिया, 
उसने जिंदगी को, 
खुशहाल करना सीख लिया l


Thank you ❤


Thursday, January 25, 2024

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...