No one is understand the life

जीवन को कोई समझा नही है, 
हर कोई लगता उलझा यही है, 
क्या पाया और क्या खोया है, 
क्या करते हैं और क्या करना है, 
कभी सही गलत भी समझ ना आए, 
जीवन लगता सपना ही है l

कभी जीवन ये मुश्किल लगता, 
कभी जीवन ये आसान लगता, 
कभी खुशी का माहौल है दिखता, 
कभी इंसान गमगीन है दिखता, 
कभी लगे सब अपने यहाँ पर, 
कभी लगे कोई अपना नही है l

जब तक साँसें तब तक उमीदें, 
जब तक उमीदें तब तक जिंदगी, 
किस्मत पाई अच्छी है तो, 
क्यूँ नही लोग खुश रह पाते, 
जो खुश रहते खुशकिस्मत है, 
वरना दुनियाँ में खुशियाँ मिलती कहाँ है l





Comments

Popular posts from this blog

Why I am here