You came with beautiful smiles on your face
चेहरे पे मुस्कान तुम लेकर आए हो,
दिल मे भर के प्यार तुम ले आए हो,
जिंदगी खुशियों में झूम उठी है आज,
आँखों में सपने तुम लेकर आए हो l
कुछ तो हँसी का माहौल आज बन गया,
कुछ तो खुशी का माहौल आज बन गया,
कुछ तो जीने मजा आज आने लगा,
प्यार का मौसम तुम लेकर आए हो l
जिंदगी आज से संवरने लगी,
दूरियाँ दिलों से कम होने लगी,
साँसों में महक नई भरने लगी,
यादों में उमंग नई जगने लगी,
संग अपने बहार लेकर आए हो l

Comments
Post a Comment