फूलों की तरह मुस्कुराते रहो
फूलों की तरह मुस्कुराते रहो,
फूलों की तरह महकते रहो,
जीवन में ख्वाब सजाते रहो,
कुछ हँसते रहो, कुछ गाते रहो,
जीवन में प्यार लाते रहो l
कभी हार हुई, कभी जीत हुई,
लेकिन कभी नही मन हारा,
जो सोच लिया, वह कर देते,
जीवन खूबसूरत नजारा,
दुनियाँ की कश्मकश में,
अपना दिल बहलाते रहो l
चलते रहो उन राहों पर,
जहाँ प्यार के फूल खिले,
जो भी आए जीवन में,
वो ही प्यारा लगने लगे,
छोटे से इस जीवन में,
खुशियों की बारिश,
बरसाते रहो l
Thank You.


Comments
Post a Comment