क्या मिला, इस दुनियाँ से

क्या मिला, इस दुनियाँ से, 
दुख मिला या सुख मिला, 
क्या चाहा, इस दुनियाँ से, 
नफरत मिली या प्यार मिला l

किसकी बातों में यहाँ आए, 
जो दुनियाँ में उलझे फिरते हैं, 
किसकी बातें सुनते हैं, 
जो यहाँ, चैन-खुशी गँवाते हैं, 
क्या सोचा, इस दुनियाँ में, 
जो सुकून मन का खो गया  l

बेवजह की बातों में, 
दुनियाँ में मन लगाते हैं, 
बेमतलब के कामों में, 
क्या खोते, क्या पाते हैं, 
क्या देखा, इस दुनियाँ में, 
जीवन का समय, 
जो यूँ ही चला गया l


Thank You. 

Comments

Popular Posts