किसकी किस्मत में क्या लिखा है
किसकी किस्मत में क्या लिखा है,
यह कौन जानता है,
किसके जीवन में क्या होना है,
यह कौन जानता है l
हर रोज कुछ नया होता है,
हर रोज कुछ नया आता है,
किसके जीवन में क्या आना है,
यह कौन जानता है,
कब दुख आए, कब सुख आए,
कब खुशियों का आगमन हो जाए,
यह कौन जानता है l
चलती रहती है ये जिंदगी,
यूँ तो अपनी रफ्तार से,
कितनी मंजिल मिल जाती है,
कितनी मंजिल छूट जाती है,
हर कोई इस दुनियाँ में,
किसी की मर्जी से जी रहा है,
किसके जीवन में क्या हो जाए,
यह कौन जानता है l
Thank You.

Comments
Post a Comment