चलो भूल जाएँ, सब गम दुनियाँ के

चलो भूल जाएँ, सब गम दुनियाँ के, 
कुछ समय तो जी लें अपनी जिंदगी, 
चलो छोड़ दे, सब गम दुनियाँ के, 
चलो ले आए अपने चेहरे पे हँसी  l

दुनियाँ के कामों में लगे हैं, 
जब से पाई है ये जिंदगी, 
औरों को खुश करने में लगे हैं, 
पता नही कहाँ चली गई अपनी खुशी l

खुश रहने के लिए ये जीवन, 
मुस्कुराने के लिए ये जीवन, 
अपने लिए समय भी निकाले, 
केवल औरों के लिए नही ये जीवन, 
अपने सपने भी पूरे करने हैं, 
चलो कर लें अब खुद पर यकीन l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here