कुछ समय, शांत रहा जाए
कुछ समय, शांत रहा जाए,
कुछ समय, मन का शांत राखा जाए,
ईधर उधर की बाते, सब छोड़ दी जाए,
कुछ अपनी, कुछ जमाने की बातें छोड़ दी जाए,
कुछ समय मन को आराम दिया जाए ।
जीवन में कुछ ना कुछ चलता रहता है,
जहान में कुछ ना कुछ चलता रहता है,
हर रोज नई बात होती रहती है,
हर रोज नए काम होते रहते हैं,
कुछ समय के लिए, सब कामों को,
मन से बाहर निकाल दिया जाए ।
कुछ समय के लिए,
मन लग जाए, हरि के ध्यान में,
कुछ समय के लिए,
मन लग जाए, हरि के नाम में,
कुछ समय, अमन,
हरि का गुणगान किया जाए ।
Thank You.
Comments
Post a Comment