राम-भजन करले, रे मनवा

राम-भजन करले, रे मनवा,
तू राम-भजन कर ले,
छोड़ के जग को झूठी बातें,
तू रामनाम कर ले ।

तुझमें राम रहता हर पल है,
पर तू तो भूला बैठा है,
ईश्वर से तू दूर हुआ है,
इस जग के कामों में लग बैठा है,
तेरे अन्दर बसा वो ईश्वर,
तू मिलने का यत्न कर ले ।

जग का सहारा झूठा है,
पर उसका सहारा सच्चा है,
कोई ना आए काम अंत में,
नाम राम का सच्चा है,
राम नाम जपले रे मनवा, 
तू रामनाम जप ले ।



Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think