अपने मन को, हरिनाम में लगाओ

अपने मन को, हरिनाम में लगाओ,
अपने मन को, प्रभु के ज्ञान लगाओ,
बहुत समय दिया दुनियाँ को,
सुख-चैन सब दिया दुनियाँ को,
दुनियाँ में तो बहुत दिया मन,
दुनियाँ के कामों में बहुत लगाया तन,
अपने तन-मन-समय को, हरिसेवा में लगाओ ।

पावन है एक नाम प्रभु का,
मनभावन है नाम प्रभु का,
प्यारा लगता, गुणगान प्रभु का,
अच्छा लगता, ध्यान प्रभु का,
अपने मन को, प्रभु-भजन में लगाओ ।

ईश्वर तो सब देनेवाले,
सबका पालन करनेवाले,
मन मंदिर में बसनेवाले,
अनंत खुशियाँ बरसानेवाले,
अपने मन को, हरिचर्चा में लगाओ ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think