Friday, June 30, 2023

मुस्कुरा ऐ दोस्त मुस्कुरा




मुस्कुरा ऐ दोस्त मुस्कुरा, 
तेरे लिए है सारा जहान, 
तेरे लिए ये जमीन आसमान, 
मुस्कुरा प्यार से मुस्कुरा l

जिंदगी तो खुशी का ठीकाना, 
ढूँढ ले तू हँसी का बहाना, 
तेरी आँखों में सपने बहुत है, 
दुनियाँ में तेरे अपने बहुत है, 
दिल खिला, फूल सा दिल खिला  l

देख तेरे लिए हैं बहारें, 
देख तेरे लिए है नजारे, 
चाँद सूरज सितारे तेरे लिए हैं, 
वादियों में फिजाएँ तेरे लिए है, 
छोड़ जा गम सभी छोड़ जा  l


Aman


मुश्किल कुछ तो है राहों में


मुश्किल कुछ तो है राहों में, 
पर डरकर हम नही बैठेंगे, 
हर हाल में आगे बढ़ना है,
मुश्किल से हम नही हारेंगे l

माना कुछ चिंता मन में है, 
माना कुछ दुख जीवन में है, 
कभी हार गए, कभी जीत गए, 
पर खुशियाँ तो जीवन में है, 
अपनापन दिल में लिए फिरे, 
दुनियाँ में फूल प्यार के बिखरेंगे  l

चाहत से जीवन में खुशियाँ है, 
पर चाहत हो कुछ नई नई, 
हर पल को जीना सीखें यहाँ, 
ये जिंदगी तो है छोटी सी, 
सपने देखें जो जीवन में, 
तो मंजिल को भी पा लेंगे  l

Aman

Saturday, June 24, 2023

मेरे मन तेरी बात है अलग



मेरे मन तेरी बात है अलग, 
मेरे मन तेरा साथ है गज़ब, 
तू जो सोचे, जहान से अलग, 
तू जो करता, दुनियाँ से अलग, 
मेरे मन तेरा काम है गजब  l

बेफिकरा भी बेकद्रा भी तू , 
जीवन में मचा दे हलचल भी तू , 
आँखों में सपने लिए तू फिरता, 
कल परसों में तू अटका फिरता, 
मेरे मन तेरी याद है गज़ब  l

कभी मुझे तू राह दिखाये, 
कभी मुझे तू जग में भटकाये, 
कभी मेरी किस्मत तू बनाए, 
कभी मुझे तू मंजिल से मिलाये, 
मेरे मन तेरी ताकत है गज़ब l

पल में कहाँ से कहाँ पहुँचे, 
एक पल में सारा जहान घूमे, 
परेशानी तब खड़ी करता है तू, 
चिंता में मुझे जब तू झोंके, 
ईश्वर से तेरी लग्न लगे तो, 
जीवन सफल होता है तब  l


Aman






O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...