Wednesday, January 4, 2023

बेमिशाल हैं

बेमिशाल हैं, हम बेमिशाल हैं, 
हम अपनी तारीफ करें तो इसमें क्या बुरा है, 
खुद अपने काम की तारीफ करें तो इसमें क्या बुरा है, 
हम किसी की तारीफ करें तो क्या बुरा है, 
हम किसी को याद करें तो क्या बुरा है, 
खुशियाँ बाँटें औरों में, तो ये जीवन कमाल है । 

अपनी धुन में मग्न रहे तो, जीवन जीया ये, 
अपने दिल में प्यार भरा तो, किसी का बुरा किया क्या, 
दुनियाँ में आकर किसी की मदद नही की तो, 
किया यहाँ क्या, 
औरों के लिए जीये तो, ये जीवन बेमिशाल है । 

दिल ने देखे जो सपने, वो पूरे होते रहे हैं, 
दिल ने जो भी चाहा, वो ख्वाब पूरे होते रहे हैं, 
मुश्किल तो कुछ रास्ते में आती, 
लेकिन कदम नही रूकते, 
मंजिल जो मिलती है हम को, वो तो कमाल है  । 


Aman


Monday, January 2, 2023

नई नई है जिंदगी, नया नया है कारवाँ,

नई नई है जिंदगी, नया नया है  कारवाँ, 
नई नई उम्मीदें है, नया नया है रास्ता, 
नई नई ये जमीन है, नया नया है आसमान,
नई नई उमंगें है, नया नया है मुकाम  । 

रोशनी बिखर गई, चारों ओर उजाले हैं, 
खुशियों से सँवर गए, जिंदगी के काफिले, 
भीड़ में भी बढ़ रही, आगे आगे जिंदगी, 
अकेले में  भी चल पड़ी, और आगे जिंदगी, 
रुकने का कहीं काम नही है, 
प्यार के छोड़े निशान  । 

मुस्कुराहटें चेहरों पर और खिलती जा रही, 
बेपनाह मुहब्बत दिल में घर बना रही, 
आशियाँ यहाँ प्यार के, और बनते जा रहे, 
सब दिलों में प्रीत पलती, एक दूजे से तार जुड़ते जा रहे, 
कदमों में दीवानगी है, रंग बिरगां ये समाँ  । 

Aman



कोई तो बदलेगा जहान को

कोई तो बदलेगा जहान को, 
कुछ तुम बदलो, कुछ हम बदले, 
कोई तो रोकेगा बुराइयों को, 
कुछ तुम रोको, कुछ हम रोके। 

हर किसी में ताकत है कि 
वह जो भी चाहे कर सके , 
सबका जीवन आसान बने, 
यहाँ हर कोई प्रयास करे, 
कोई तो रोकेगा कुरीतियों को, 
कुछ तुम रोको, कुछ हम रोके । 

महँगाई, बेरोजगारी, अनपढ़ता सब मिट जाए, 
बचपन हो खुशहाल और निरोग सभी हो जाए,
अहंकार की बलि चढ़े ना जीवन, 
दुनियाँ में सुख-शांति आए, 
आपस में कोई देश लड़े नही, 
कुछ तुम रोको, कुछ हम रोके । 

Aman








O my God, You are great

O my God, You are great,  I am thankful to you,  You had created this world,  You had created everyone,  O my God, You super power.  It is y...