बेमिशाल हैं

बेमिशाल हैं, हम बेमिशाल हैं, 
हम अपनी तारीफ करें तो इसमें क्या बुरा है, 
खुद अपने काम की तारीफ करें तो इसमें क्या बुरा है, 
हम किसी की तारीफ करें तो क्या बुरा है, 
हम किसी को याद करें तो क्या बुरा है, 
खुशियाँ बाँटें औरों में, तो ये जीवन कमाल है । 

अपनी धुन में मग्न रहे तो, जीवन जीया ये, 
अपने दिल में प्यार भरा तो, किसी का बुरा किया क्या, 
दुनियाँ में आकर किसी की मदद नही की तो, 
किया यहाँ क्या, 
औरों के लिए जीये तो, ये जीवन बेमिशाल है । 

दिल ने देखे जो सपने, वो पूरे होते रहे हैं, 
दिल ने जो भी चाहा, वो ख्वाब पूरे होते रहे हैं, 
मुश्किल तो कुछ रास्ते में आती, 
लेकिन कदम नही रूकते, 
मंजिल जो मिलती है हम को, वो तो कमाल है  । 


Aman


Comments

Popular Posts