कभी दुख आता है, कभी चला जाता है

कभी दुख आता है, कभी चला जाता है , 
कभी सुख आता है, कभी चला जाता है, 
कभी दुख पाता है, कभी सुख पाता है, 
ऐसे ही जीवन चलता जाता है  । 

आँखों में सपने सज जाते हैं, 
मन में फूल प्यार के खिल जाते हैं, 
कभी थक जाता है, कभी आराम पाता है, 
ऐसे ही आगे जीवन बढ़ता जाता है  । 

कुछ चाह रहे, कुछ चाह मिटे, 
कभी कुछ पाने की चाह जगे, 
जीवन का काम तो चलते रहना, 
कभी रास्ता भटके, कभी सही राह मिले, 
छूटे मन की सब दुविधाएँ, 
मंजिल का रास्ता मिल जाता है   । 

Aman



Comments

Popular Posts